{"_id":"5ff5ce298ebc3e340905a5da","slug":"education-raibaraily-news-lko5584453109","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लिखने में मनीषा और भाषण देने में त्र्यंबकेश्वर ने बाजी मारी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लिखने में मनीषा और भाषण देने में त्र्यंबकेश्वर ने बाजी मारी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मुंशीगंज शहीद दिवस के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 4 जनवरी को हुई तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागी शामिल हुए।
निबंध प्रतियोगिता में मनीषा चौधरी (चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज, लालगंज) ने प्रथम, राधिका मिश्रा (माया देवी पब्लिक इंटर कॉलेज, मुराईबाग) ने द्वितीय और अन्नू चौरसिया (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर त्र्यंबकेश्वर पांडेय (बैसवारा इंटर कॉलेज, लालगंज), द्वितीय स्थान पर तनीषा यादव (किसान इंटर कॉलेज, बड़ेरवा) और तृतीय स्थान पर आर्यन सिंह (चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज, लालगंज) रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील स्तरीय 36 विजेताओं तथा जिला स्तर पर सफल हुए छह विजेताओं को गुरुवार को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक स्थल मुंशीगंज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।