{"_id":"6a66671f7c3fb1a0e1061d62","slug":"education-ministers-resignation-is-a-victory-for-rahul-gandhis-struggle-kl-sharma-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163713-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष की जीत : केएल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष की जीत : केएल शर्मा
Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
भुएमऊ गेस्टहाउस में आयोजित बैठक में बोलते अमेठी सांसद केएल शर्मा।
रायबरेली। रविवार को सांसद राहुल गांधी के आवास भुएमऊ में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया। केएल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया। उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर रायबरेली कांग्रेस संगठन की भागीदारी की प्रशंसा की।
शर्मा ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए एसआईआर मुद्दे पर किसी भी तरह की कोताही न बरतने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा छात्र आंदोलन के चलते कुछ दिन दब गया था, लेकिन यह समाप्त नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने छात्रों की आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी और केएल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मौके पर पूर्व विधायक अशोक सिंह व अजय पाल सिंह, सुधा द्विवेदी, जिला प्रवक्ता महताब आलम, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अतुल सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान,नगर पंचायत लालगंज अध्यक्ष सरिता गुप्ता, रमेश कुमार शुक्ला, वीके शुक्ला, निर्मल शुक्ला, सदर समन्वयक रोहित सिंह, सईदुल हसन, हाजी इलियास, साहब शरण पासवान, महेश शर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, विनय द्विवेदी, पद्मधर सिंह, प्रमेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।