फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dumping ground

महाराजगंज में बनेगा कूड़ा डपिंग सेंटर, निर्माण शुरू

Fri, 01 Jan 2021 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Dumping ground
महराजगंज। नगर पंचायत महराजगंज को साफ-सुथरा बनाने के लिए कूड़ा डपिंग सेंटर बनेगा। रायबरेली रोड स्थित पूरे बहेलिया मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में ढाई बीघा जमीन पर कूड़ा डंपिंग सेंटर बनाए जाने का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, सतीश कुशमेश, नूरुल हसन, रामकुमार यादव, अंकुर वैश्य, विनीत वैश्य, रवितोष त्रिपाठी, श्याम लाल साहू, कौशल कुरैशी, फिरोज कुरैशी ने फावड़ा चलाकर कूड़ा डंपिंग सेंटर के चारों ओर बनने वाली बाउंड्रीवाल के नींव की खोदाई की।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बे में सफाई के बाद रोजाना निकलने वाले कूड़े को यहां डंप किया जाएगा, जिससे नगर की स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मौका मिल सकेगा। भाजपा चेयरमैन सरला साहू के तीसरे कार्यकाल में नगर पंचायत महराजगंज की सीमाओं का विस्तार हो गया, वहीं संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत महराजगंज नगर पंचायत प्रदेश में 24वें स्थान पर आ गया। अब महराजगंज को कूड़ा फ्री जोन बनाने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed