फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dumper collided with bike woman died In Raebareli people blocked road and created ruckus

UP News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर गिरी महिला... पहिया चढ़ने से मौत; लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Tue, 11 Mar 2025 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 01:55 PM IST
सार

रायबरेली में मिट्टी लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में बैठी महिला उछलकर गिर गई। डंपर का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

विज्ञापन
dumper collided with bike woman died In Raebareli people blocked road and created ruckus
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि नानी घायल हो गईं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


हादसा ऊंचाहार क्षेत्र के दिलमनपुर गांव के पास हुआ। मूल रूप से जगतपुर थाना क्षेत्र के कूड़ गांव निवासी सोनू (40) बाइक से पत्नी रीना (35) एवं नानी फूलकली (65) को लेकर गोपालपुर उधवन गांव जा रहा था। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद तीनों गिर गए। रीना डंपर के पहिए के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि फूलकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांववालों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। गाड़ी को खड़ा कर लिया। इसके बाद सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed