{"_id":"682f792be5632cb2050eaab0","slug":"dumper-and-truck-collide-driver-and-helper-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1032-133645-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर व ट्रक की टक्कर, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर व ट्रक की टक्कर, चालक-खलासी घायल
Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक और खलासी घायल हो गए। वाहन में फंसे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
अयोध्या जिले के महाराजगंज थाने के संसापुर गांव का चालक अमरजीत (26) व ग्राम रामनगर थाना खजुराहट अयोध्या का रहने वाला खलासी रामप्रताप (21) बृहस्पतिवार सुबह खाली डंपर लेकर लालगंज से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। गेगासों पुल से पहले एक ढाबे के सामने डंपर पहुंचा तो फतेहपुर की ओर से मौरंग लेकर आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
इससे दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अमरजीत व खलासी राम प्रताप होकर केबिन में फंस गए। ग्रामीणों व पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। गेगासों चौकी इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।