फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Due to the crowd could not stop the gate, the train to stop

श्रद्धालुओं की भीड़ से बंद नहीं हो सका फाटक, रोकनी पड़ी ट्रेन

Tue, 23 Jul 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Due to the crowd could not stop the gate, the train to stop
रायबरेली। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने के लिए उमड़ी। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। रायबरेली और गंगागंज रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित क्रॉसिंग संख्या 155-सी पर आस्तिक देव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रोड ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि फाटक बंद करने में समस्या आई।
विज्ञापन

इस वजह से ट्रेनों को गंगागंज या रायबरेली में रोक कर चलाया गया। ट्रेनों का संचालन बिगड़ता देख आरपीएफ को क्रॉसिंग पर तैनात कराया गया, तब जाकर राहत मिली। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर क्रॉसिंग संख्या 155-सी गंगागंज स्टेशन के नजदीक स्थित है। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से आस्तिक मंदिर जाने के लिए इसी क्रॉसिंग से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

सावन के सोमवार के मद्देनजर मंदिर में दर्शन करने वालों का तांता लग गया। दोपहिया, चौपहिया वाहनों के साथ ही पैदल यात्रियों की लाइन लगी रही, जिससे क्रॉसिंग का फाटक बंद करने में इंतजार करना पड़ा। नतीजतन इधर से गुजरने वाली ट्रेनों को भी आसपास के स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14219 इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक रायबरेली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी रही। इसी तरह लखनऊ से प्रयाग जाने वाली गाड़ी संख्या 14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरचंदपुर से रायबरेली के बीच 15 किमी. का सफर तय करने में एक घंटा लगा।
देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14266 जनता एक्सप्रेस पहले तो करीब 20 मिनट हरचंदपुर स्टेशन पर रोकी गई, फिर पौन घंटे में 15 किमी. का सफर तय करते हुए रायबरेली पहुंची। इसे गंगागंज के पास भी काफी देर तक रोका गया। लखनऊ की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल को बछरावां से रायबरेली के बीच 30 किमी. का सफर सवा घंटे में पूरा करना पड़ा।
इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी समेत कई गाड़ियां प्रभावित रहीं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि क्रॉसिंग संख्या 155-सी पर रोड ट्रैफिक अधिक होने के कारण समस्या आई। व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए आरपीएफ को भेजा गया है।

गंगागंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। हालांकि इस दरम्यान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि इस बीच ट्रेनों का आवागमन नहीं था। गंगागंज में तैनात आन ड्यूटी स्टेशन इंचार्ज अवधेश ने बताया कि पीडब्ल्यूआई ने पॉइंट सेट करने और कुछ रिनीवल वर्क के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed