फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   drowened

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को गंगा नदी में धकेला, दो गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
drowened
ऊंचाहार (रायबरेली)। कल्यानी गंगा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों ने एक होमगार्ड के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उसे नदी में गिरा दिया। इससे होमगार्ड नदी में डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह डूबने से बचाया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

ऊंचाहार के सरबहदा गांव निवासी रामनरेश यादव होमगार्ड है। वह कोतवाली में तैनात है। बुधवार को उसकी ड्यूटी प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए गंगाघाट पर लगी थी। लोग प्रतिमाओं का भू विसर्जन कर रहे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के खंधारीपुर गांव निवासी लवकुश, सतीश कुमार व जयकरन नदी में प्रतिमा विसर्जित करने की जिद करने लगे। होमगार्ड ने मना किया तो तीनों युवक उससे भिड़ गए और धक्का देकर नदी में गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में बहाव तेज होने से वह डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लवकुश व सतीश कुमार को पकड़ लिया, जबकि जयकरन मौके से भाग निकला। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने और नदी में धकेलने का केस दर्ज किया गया है। लवकुश और सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed