फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Drought conditions, low rainfall in five years

सूखे के हालात, पांच साल में सबसे कम बारिश

Thu, 03 Sep 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
मौसम की बेवफाई से हाड़ तोड़ मेहनत करने वाले अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी ला दी है। जिले में सूखे हालात हैं। धान, अरहर, गन्ना आदि की करीब 50 फीसदी फसल सूखे की चपेट में है।
विज्ञापन


बारिश का हाल ये है कि पांच साल में इस बार अब तक सबसे कम बारिश हुई है। इस हालात में फसल सूखने के बाद काली पड़ती जा रही है।

जिले के तीन लाख 85 हजार किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। हो भी क्यों ना। किसी तरह धान की रोपाई, अरहर, गन्ना आदि की फसल की बोवाई की।
विज्ञापन


बारिश ने अरमानों पर पानी फेर दिया है। खासकर धान की फसल अधिक प्रभावित है। एक लाख 43 हजार 86 हेक्टेयर पर धान की बोआई व रोपाई की गई है।

इसमें बछरावां, महराजगंज, हरचंदपुर, लालगंज, अमावां, डलमऊ क्षेत्रों  में धान की रोपाई अधिक होती है। पानी बिना फसल जहां सूख रही है, वहीं लपेटक रोग का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपेटक रोग में धान की फसल की पत्तियां सूखकर पीली पड़ने लगी हैं। दीमक लगने पर पौधे की जड़ सूख जाती है। ऐसे में पौैधा नष्ट हो जाता है। इस बार कम हो रही बारिश रोग लगने की वजह बन रही है।

इस साल अगस्त माह तक 117.57 मिमी बारिश होना रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed