फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Drone cameras will keep an eye on the activities of the district

ड्रोन कैमरे से जिले की गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर

Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drone cameras will keep an eye on the activities of the district
रायबरेली। अयोध्या मामले के संभावित फैसले को लेकर बुधवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बचत भवन में समाजसेवियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोगों मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहें। ड्रोन कैमरे से जिले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। संदिग्धों पर खासतौर से नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सएप पर किसी भी प्रकार की गलत टीका-टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशीलता के हिसाब से ही सुरक्षा खाका तैयार कर पुलिस, खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में वर्तमान में धारा 144 भी प्रभावी है। इसके प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। कोई भी व्यक्ति अपने घरों की छतों पर ईट-पत्थर, लाठी-डंडा आदि अप्रिय वस्तु न रखें।

इस मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, समाज सेवी सरदार अवतार सिंह छाबड़ा, रामूदादा, मो. मुकीम उर्फ चंदन, महेंद्र, अतुल गुप्ता, पूनम तिवारी, स्नेहलता त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed