{"_id":"5d335e718ebc3e6cda5e7561","slug":"drink-thineer-raibaraily-news-lko471883552","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार पर पाबंदी लगाई तो पी लिया थिनर, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार पर पाबंदी लगाई तो पी लिया थिनर, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी की थिनर पीने से हालत बिगड़ गई। संयोगवश उधर किसी मसले को निपटाने के लिए गई पुलिस ने भीड़ देखकर गाड़ी रोका तो उसे मसला पता चला। पुलिस ने फौरन नमक पानी पिलाकर उल्टी कराई और फौरन किशोरी को अस्पताल ले आई। अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। अब उसे खतरे से बाहर बताया गया।
बताते हैं कि किशोरी अपने मौसी के देवर से प्यार कर बैठी। यह बात जब परिवारीजनों को पता चली तो उन्होंने अभी उम्र कम होने का हवाला दिया और उसे रोका-टोका। किशोरी पर प्यार का भूत ऐसा चढ़ा कि वह शादी करने की जिद पर अड़ गई।
परिवारीजनों ने जब सख्ती की तो उसने शनिवार को आत्महत्या करने के लिए थिनर पी लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और सहयोगी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया, वह अब खतरे से बाहर है।