फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dr. Jagdish's ticket was cut from Salon seat, Suresh Nirmal was fielded

सपा ने सलोन सीट से डॉ. जगदीश का टिकट काट सुरेश निर्मल को उतारा

Sun, 06 Feb 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jagdish's ticket was cut from Salon seat, Suresh Nirmal was fielded
रायबरेली। सलोन विधानसभा सीट से सपा ने डॉ.जगदीश प्रसाद का टिकट काटकर अब सुरेश निर्मल को चुनाव मैदान में उतारा है। सुरेश निर्मल ने 1996 और वर्ष 2017 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार थे, लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने उनको झटका दे दिया और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जगदीश प्रसाद को टिकट देकर सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन

अब जब पांचवें चरण के नामांकन में दो दिन बचे हैं तो सपा हाईकमान ने सुरेश निर्मल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।
इसकी कोई सूची तो नहीं जारी की गई है, लेकिन सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सुरेश निर्मल के सलोन सीट से दावेदार घोषित किए जाने और जगदीश प्रसाद का टिकट कटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed