{"_id":"3c54590a73082df35088b6000b2ce81a","slug":"dpro-warned-washroom-completed-orders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ को चेताया, प्रसाधन कक्ष पूरा कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ को चेताया, प्रसाधन कक्ष पूरा कराने के आदेश
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने गुरुवार को बचत भवन में अधिकारियों की क्लास ली। लोहिया गांवों में प्रसाधन कक्षों का काम पूरा न मिलने पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को तत्काल काम को पूरा कराने के आदेश दिए।
लघु सिचांई को 380 नलकूपों के व्योरे को ऑनलाइन करने के आदेश दिए। बैठक के बाद निर्माणाधीन रिसोर्स सेंटर और जिला अस्पताल के मैटर्निटी विंग की गुणवत्ता को जांचा।
प्रमुख सचिव ने बचत भवन में बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में लोहिया गांवों में प्रसाधन कक्षों के निर्माण की प्रगति बेहद धीमी मिली।
इस पर डीपीआरओ को चेतावनी देते हुए तत्काल काम को पूरा कराने के आदेश दिए। बैठक के बाद उन्होंने मैटर्निटी विंग के निर्माण की प्रगति को देखा।
पांच मंजिला इस अस्पताल के काम को मार्च 2016 में पूरा हो जाना है, लेकिन अब तक दो मंजिला तक काम पूरा नहीं हो सका है। सिटी रिसोर्स सेंटर के पिलर की जांच करके रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
सदर तहसील में प्रमुख सचिव ने पत्रावलियों के रखरखाव को देखा। तहसीलदार से कहा दोनों पक्षों के आने के बाद ही मुकदमों की सुनवाई की जाए।
उन्होंने ऊंचाहार देहात गांव के प्राथमिक स्कूल पिपरहा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनीं। किसी ने बिजली तो किसी ने आवास न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर सीडीओ अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।