फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   doors of Ganga Gomti bogie were not opened at Bachhrawan railway station crowd created ruckus

UP News: गंगा गोमती की बोगी के नहीं खुले दरवाजे... भीड़ ने किया हंगामा; घटना के बाद रेल प्रशासन चौकन्ना

Tue, 14 Jan 2025 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

रायबरेली में गंगा गोमती की बोगी के नहीं दरवाजे खोले गए। इस पर भीड़ ने हंगामा किया। एक दिन पहले हुई घटना के बाद रेल प्रशासन चौकन्ना दिखा।

विज्ञापन
doors of Ganga Gomti bogie were not opened at Bachhrawan railway station crowd created ruckus
गंगा गोमती की बोगी के नहीं खुले दरवाजे... भीड़ ने किया हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में मकर संक्राति के दिन प्रयागराज जाने के लिए बछरावां रेलवे स्टेशन पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पर मौजूद रहे। इस दौरान गंगा गोमती आई तो बरेली-प्रयागराज पैसेंजर में रविवार को हुई घटना को देखते हुए यात्रियों ने बोगी के गेट नहीं खोले। इस पर जमकर हंगामा हुआ। स्थिति नियंत्रण करने के लिए रेल प्रशासन के साथ जीआरपी को आगे आना पड़ा। इसके बाद अलग ट्रेन से यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया। 

विज्ञापन


महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। सोमवार रात को भी बछरावां रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ रही। हर किसी को प्रयागराज जाना था। गंगा गोमती करीब 11:15 बजे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की भीड़ ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ पड़ी, लेकिन गेट नहीं खुले तो हंगामा शुरू किया। 
विज्ञापन


इस पर स्टेशन अधीक्षक ने सभी को समझाया और उतरेटिया स्टेशन पर खड़ी संगम मेल स्पेशन ट्रेन को बछरावां भेजने के लिए लखनऊ संपर्क किया। रात करीब 12:30 बजे संगम मेल बछरावां स्टेशन पहुंची और सभी यात्रियों को उससे प्रयागराज भेजा गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां स्टेशन की घटना से रेल प्रशासन चौकन्ना 

बछरावां रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेन की बोगी का गेट न खुलने से हंगामा हो रहा है। इस पर रेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। मामले में रेल प्रशासन ने स्पेशन ट्रेन की व्यवस्था को लेकर लखनऊ से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 


हालांकि रेल प्रशासन ने पहले से ही उतरेटिया पर रिजर्व में ट्रेन लगा रखी हैं। रविवार को जो जिस तरह घटना हुई, उससे रेल प्रशासन की चूक सामने आई, लेकिन सोमवार रात को रेल प्रशासन ने हंगामा को नियंत्रित कर यात्रियों को प्रयागराज भेज दिया। 

जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा के बड़े दावा करता रहा

मंगलवार सुबह बछरावां रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा। असल में प्रयागराज जाने वाली ट्रेन इस समय कोहरा होने से लेट चल रही हैं। रात में स्टेशन पहुंच रही हैं। खास बात यह है कि जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा के बड़े दावा करता रहा, लेकिन  उसके दावे हंगामा होने और अफरातफरी का माहौल बनने से धराशाई हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed