फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Don't waste your life in the pursuit of a job abroad

Raebareli News: विदेशों में नौकरी की चाहत में बर्बाद न हो जाए जिंदगी

Tue, 28 Oct 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 28 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Don't waste your life in the pursuit of a job abroad
रायबरेली। विदेशों में नौकरी की चाहत रखने वाले बेरोजगार एजेंटों के झांसे में आकर जालसाजी का शिकार बन रहे हैं। जिले के लोग बड़े पैमाने पर सऊदी अरब, दुबई जैसे मुस्लिम देशों में नौकरी कर रहे हैं। इसमें खासकर रायबरेली शहर, सलोन, ऊंचाहार, डीह, परशदेपुर, खीरों, लालगंज इलाके के लोग अधिक हैं।
विज्ञापन


इन मुस्लिम देशों में नौकरी करके अच्छा पैसा कमाने की चाहत में बेरोजगार एजेंटों के संपर्क में आते हैं। बेरोजगार विदेश तो पहुंच जाते हैं, लेकिन जो कार्य करने के लिए उन्हें भेजा जाता है, वहां पर उनसे दूसरा काम लिया जाता है। निर्धारित कार्य न मिलने पर विदेशों में लोगों का उत्पीड़न होता है तो वह भागने के लिए डंकी रूट का सहारा लेते हैं और पकड़ लिए जाते हैं।
विज्ञापन


रायबरेली के चंदापुर इलाके के सिकंदरपुर गांव निवासी राजीव कुमार पासवान को सऊदी अरब में जेल भेजा गया है। साथ ही उन्हें तीन साल की सजा और 18 लाख भारतीय रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई है। एजेंट ने राजीव को सऊदी अरब जिस काम के लिए भेजा था, वहां पर उसे वह काम नहीं मिला। उसे भूखा प्यासा रखे जाने लगा। इससे परेशान होकर वह डंकी रूट से यमन होते हुए अपने देश भारत वापस लौट रहे थे, तभी वह पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है डंकी रूट
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डंकी रूट जो आज विदेश जाने का सबसे प्रचलित रूट हो गया है। लेकिन ये एक बेहद खतरनाक और जोखिम भरा होता है। अक्सर भोले-भाले लोग एजेंटों और तस्करों के झांसे में आकर इस रूट से विदेश पहुंचते हैं और खामियाजा भुगतते हैं। यह यात्रा कई पड़ाव में होती है। गंतव्य तक पहुंचने से पहले कई देशों में रुकना पड़ता है। दुनिया में जितने भी डंकी रूट हैं, उनको तस्कर और एजेंट संभालते हैं और हर रूट का अलग-अलग तस्कर और एजेंट होता है।

झांसे में न आएं युवा, तुरंत पुलिस को बताएं
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के जितने भी मामले आते हैं, उनमें केस दर्ज कराया जाता है। साथ ही ठगी करने वाले आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाता है। जितने भी मामले प्रकाश में आए हैं, उन पर कार्रवाई की गई है। बेरोजगारों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों से बचे और उनके कार्यों की सूचना पुलिस को दें।
संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षकअजरबैजान भेजने के नाम पर 50 हजार की ठगी

मिल एरिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर मलिकमऊ निवासी राकेश कुमार से जालसाजी करके विदेश का वीजा व टिकट देने के बहाने बीते 15 मई 2025 को तीन लोगों ने 50 हजार रुपये ले लिए। राकेश को 26 मई को अजरबैजान जाने का टिकट दिया गया था। उनकी फ्लाइट 27 मई को थी। जब राकेश दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो आरोपियों ने फोन करके जानकारी दी कि टिकट निरस्त हो गया है। इस पर वह घर लौट आए। पुलिस ने देवरिया जिले के बमनी मटिया बरियारपुर निवासी विशाल सिंह, महराजगंज के रूदी का पुरवा आनंद नगर निवासी सुशील दास और नित्यानंद पांडेय निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच अभी चल रही है।

विदेश भेजने के नाम पर 1.31 लाख की ठगी

17 अप्रैल 2025 को खीरों थाना क्षेत्र के हिंदूखेड़ा मजरे बरौंडी गांव निवासी अखिलेश कुमार से विदेश भेजने के नाम पर 1.31 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित का आरोप था कि ग्रामसभा बरौंडी के लालपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर ढाई साल पहले कुल 1.32 लाख रुपये ऑनलाइन पैसा ले लिया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा। अखिलेश का कहना है कि उसे सऊदी अरब और दुबई भेजने की बात कही गई थी।



विदेश में नाैकरी के नाम पर तीन लाख ठगे
लालगंज कोतवाली के सूदनखेड़ा मोहल्ला निवासी संदीप कुमार पासी से एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये, नकद 72 हजार रुपये और हवाई टिकट के लिए 30 हजार रुपये समेत तीन लाख रुपये ले लिए। संदीप के मुताबिक आरोपी ने जिस कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा किया था, वहां उसे काम नहीं मिला। पीडि़त ने 17 जुलाई 2025 को घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दी थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जांच करके कार्रवाई कराने का भरोसा दिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed