{"_id":"6a5fc8c7d65cc092f40bfe09","slug":"dogs-bit-70-people-including-the-municipal-council-chairperson-raebareli-news-c-101-1-slko1031-163316-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पालिकाध्यक्ष समेत 70 लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पालिकाध्यक्ष समेत 70 लोगों को कुत्तों ने काटा
Wed, 22 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को मंगलवार को घर में ही पालतू कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वे भोर तीन बजे सोकर उठे थे। तभी पालतू कुत्ते ने पैर में काट लिया। इससे वह घायल हो गए। सुबह अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष पहुंचकर चिकित्सकों से इलाज कराया।
उधर, मौसम का रुख बदलने के साथ कुत्तों का हमला फिर तेज हो गया है। मंगलवार को 70 लोगों को कुत्तों ने काटा। जिस कारण सभी को एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ा। डॉ. सौरभ ने बताया कि यह मौसम कुत्तों का मेटिंग पीरियड है, इस कारण वह आक्रामक होते हैं। ऐसे में कुत्तों के भौंकने पर उन पर हमला न किया जाए, बल्कि उनके पास से सुरक्षित निकल लिया जाए।