{"_id":"69f7a3c285c50be6e3090caf","slug":"documents-sought-from-cmo-in-navjeevan-hospital-case-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156908-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नवजीवन हॉस्पिटल मामले में सीएमओ से मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नवजीवन हॉस्पिटल मामले में सीएमओ से मांगे दस्तावेज
Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। इलाज के नाम पर मृत महिला को आईसीयू में रखने के मामले में नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचक ने हॉस्पिटल से संबंधित अभिलेख सीएमओ से मांगे हैं। मृत महिला की बीएसटी, चिकित्सकों की योग्यता, हॉस्पिटल के लाइसेंस सहित अन्य जानकारी देने का अनुरोध किया है।
बीते सोमवार को लालगंज कोतवाली के मटेहना निवासी सीमा (34) पत्नी संजय सड़क हादसे में घायल हो गई थी। शहर के नवजीवन अस्पताल रुपये ऐंठने की नीयत से महिला की मौत के बाद भी उसके शव को वेंटिलेटर पर रखा गया। बीते मंगलवार को हंगामे के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। मृत सीमा की बहन मीना की तहरीर पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
मामले में पुलिस ने अस्पताल के संचालक व भदोखर थाने के अनुरुद्धपुर निवासी शैलेश श्रीवास्तव व ऊंचाहार के गंगासरी निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृत सीमा की बहन मीना की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना पूरी कराने के लिए सीएमओ से अभिलेख मांगे गए हैं।