{"_id":"69011fb80c4b50e26c0627f7","slug":"doctors-continue-to-be-arbitrary-handing-out-prescriptions-to-patients-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143711-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डॉक्टरों की मनमानी जारी, मरीजों को थमा रहे पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डॉक्टरों की मनमानी जारी, मरीजों को थमा रहे पर्चियां
Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के चिकित्सक खुलेआम मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। अपर निदेशक की फटकार के बाद बीते शनिवार को सीएमएस ने डॉक्टरों को सामूहिक नोटिस जारी कर मरीजों को बाहर से दवाएं व जांच न लिखने के आदेश दिए। इसके बाद भी डॉक्टरों की मनमानी जारी है। मंगलवार को ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों को बाहर से दवाएं लेने की पर्ची थमाई।
बीते शनिवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीपी गुप्ता ने मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. उमेश सचान की तीन सदस्यीय टीम को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। निरीक्षण में तमाम खामियां मिलने के बाद टीम लखनऊ वापस चली गई थी। टीम ने सीएमएस को बाहर की दवाएं और जांच के लिए परची मरीजों को न लिखने के निर्देश दिए थे।
इस पर सीएमएस ने सभी डॉक्टरों को नोटिस देकर मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखने के आदेश दिए। कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सीएमएस के नोटिस को ताक पर रखकर मंगलवार को ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए पर्चियां लिखीं। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि सीएमएस को बाहर की दवाएं व जांच बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। मनमानी करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस से जवाब मांगा गया है।