फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DM Madam, Superintendent, we get a lot of people ...

डीएम मैडम, अधीक्षिका हम लोगों को बहुत डाटती हैं...

Sat, 29 Jun 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
DM Madam, Superintendent, we get a lot of people ...
रायबरेली। डीएम नेहा शर्मा व एसपी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को मिलएरिया थाना क्षेत्र के बालगृह केंद्र का निरीक्षण किया गया। डीएम ने भोजन की व्यवस्था एवं गुणवत्ता आदि को परखा। बालिकाओं ने डीएम को बताया कि अधीक्षिका बहुत डांटती हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षिका पूनम सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने भोजन में दाल की गुणवत्ता को परखा। मौजूद बच्चों से भोजन, पढ़ाई-लिखाई एवं स्वास्थ्य के बारें में भी जानकारी प्राप्त की। एनजीओ द्वारा संचालित बालगृह की अधीक्षिका पूनम सिंह व प्रभात शर्मा से बालगृह की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि बच्चों की कुछ किताबे फटी हुई है उन्हें दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों के बिस्तर, कपड़े आदि को साफ-सुथरा रखने के आदेश दिए। कंप्यूटर आदि की शिक्षा ग्रहण कराने के निर्देश दिए। बालक/बालिकाओं से उनके बारे में एवं वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं ने कहा कि अधीक्षिका बहुत ज्यादा डांटती है। इस पर अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया कि इन बच्चियों के 18 साल पूर्ण हो चुके है जो कि लखनऊ स्थानांतरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाही की जा रही है। इस लिए बालिकाएं परेशान है। डीएम ने महिला अधीक्षिका को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि वे अपना व्यवहार संवेदनशील व मानवीय बनाएं। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि बालगृह की बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए एक एसडीएम/तहसीलदार जांच करके अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बालिकाओं के लिए महिला चिकित्सक महीने में आकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जांच भी करें। इसके लिए उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed