लालगंज(रायबरेली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को रेल कोच स्थित सरस्वती प्रेक्षागृह में मेगा विधिक सेवा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रवींद्र विक्रम सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरुप्रीत सिंह बावा, एसपी श्लोक कुमार, सीएमओ वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, श्रवणयंत्र, स्मार्टकेन का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवासीय ग्रामीण योजना व शहरी आवासीय योजना के लाभार्थियों को डेमो चाभी, स्वरोजगार योजना के तहत सिलाई मशीन, कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्रों व विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए गए। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के 200 से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि सेवा मानवता का मूल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश जैंगम उद्दीन, प्राचार्य बैसवारा डिग्री कालेज निरंजन राय आदि मौजूद रहे। संवाद