{"_id":"6383ac20a8d490574806f758","slug":"dispute-raibaraily-news-lko6591694196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ग्रामीण व बराती भिड़े, दूल्हे के भाई समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ग्रामीण व बराती भिड़े, दूल्हे के भाई समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। जलालपुर गांव में शनिवार रात बरात में डांस के दौरान ग्रामीण और बाराती भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में दूल्हे के भाई समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो लोगों को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी सदाशिव की बेटी गुड़िया की बरात क्षेत्र के ही कन्नावां गांव से आई थी। अगवानी के समय बराती लड़की पक्ष के दरवाजे पर डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। उसी रास्ते से गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लादकर आ रहा था।
बराती ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे करने तो ग्रामीण डीजे वाहन को पीछे करने की बात पर अड़ गए। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
मारपीट में दूल्हा उदयचंद्र का भाई शिवानंद, बराती सरजन, रमेश व धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे राजबहादुर, बृजबहादुर, सियालली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शिवानंद और सरजन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।