फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

तीन युवकों के अपहरण का किया प्रयास, विरोध में पीटा

Wed, 09 Nov 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
dispute
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने तीन युवकों को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए पिटाई की। दहशत फैलानेे के लिए असलहे भी लहराए। पुलिस ने 15 हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गालीगलौज करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र केे जोशियाना का पुल खालीसहाट निवासी सीता त्रिपाठी पत्नी रामसिया का आरोप है कि छह नवंबर की शाम 7.30 बजे कुुछ लोगों ने असलहों से लैस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया। उसके बेटे अमन के अलावा पड़ोस में रहने वाले बच्चालाल व राज के अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध पर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि हमलावर दबंग किस्म के हैं। यह सभी उसके बेटे से अवैध तरीके से पैसे की मांग करते हैं। पैसा न देने के चलते ही घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल राघवन कुुमार सिंह ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के बिन्नावां गांव निवासी उदय सिंह चौहान, मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव निवासी आरएच, शहर क्षेत्र के खालीसहाट निवासी गुफरान, इंदिरा नगर निवासी अखंड प्रताप सिंह, नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग निवासी शिवाय और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, गालीगलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed