फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

अब मामूली बात पर सदर तहसील बन गया अखाड़ा, पुलिस को मनाने में छूटे पसीने

Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
dispute
रायबरेली। सदर तहसील में बुधवार को एक अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच कहासुुनी के बाद हाथापाई हो गई। इससे मामला गरमा गया।
विज्ञापन

खफा वकीलों ने तहसील पहुंचकर हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
काफी देर तक प्रदर्शन हुआ। एडीएम प्रशासन अमित कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सुबह नायब तहसीलदार अपने कक्ष में बैठे थे। उस समय उनके साथ तहसीलदार उमेश चंद्र भी मौजूद थे। इसी दौरान एक अधिवक्ता से दाखिल खारिज के एक मामले को लेकर नायब तहसीलदार की कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद अधिकारियों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

जानकारी जब साथी वकीलों को हुई तो वह भारी संख्या में सदर तहसील पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्य प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि दाखिल खारिज के एक मामले में अधिवक्ता एवं नायब तहसीलदार के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इस पर बार के लोगों ने जाकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से अधिवक्ता को बचाया।

मामले में गुरुवार को रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की मीटिंग होगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
उधर, एसडीएम सदर आरके शुक्ला का कहना है कि नायब तहसीलदार से अधिवक्ता की दाखिल खारिज के एक मामले को लेकर विवाद हुआ था। नायब तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। बाद में मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed