{"_id":"629660399c18417cf20d1498","slug":"dispute-raibaraily-news-lko6331520121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, जान बचाकर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, जान बचाकर भागे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लगी प्रदर्शनी में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लात-घूंसे चले। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागे।
गनीमत रही कि भगदड़ में कोई हताहत नहीं हुुआ। मंगलवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि करीब 20 मिनट तक युवकों के बीच मारपीट होती रही। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। पुलिस को देखकर कई युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर धारा-151 में चालान किया है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो शहर में चल रही प्रदर्शनी का बताया जा रहा है। वीडियो में करीब 20 युवक लड़ाई करते दिख रहे हैं। पहले इनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती है और फिर देखते ही देखते मारपीट होने लगती है। करीब 20 मिनट तक आपस में लात-घूंसे चलते रहे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी में आए दिन इस तरह की घटनाएं होना आम बात है। पुलिस की लापरवाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
उधर, सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान दो गुटों के बीच आपस में मारपीट हुुई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
मामले में शहर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी पंकज और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों का धारा-151 में चालान किया गया। मारपीट करने वाले अन्य युवकों की पहचान वायरल वीडियो के जरिये कराई जा रही है।