{"_id":"6272cb2fea959d241a546649","slug":"dispute-raibaraily-news-lko6290680169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य शादी के आयोजन से नाराज दबंगों ने घरातियों-बरातियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य शादी के आयोजन से नाराज दबंगों ने घरातियों-बरातियों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। पूरे अइलहना मजरे मोन में सोमवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में दबंगों ने कहर मचाया। हॉकी और लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घरातियों-बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अफरातफरी मच गई।
गांव में भव्य वैवाहिक कार्यक्रम होने से खुन्नस खाए दबंगों ने अवैध असलहे लहराए। सूूचना पर पुलिस पहुंची तो दबंग भाग गए। दहशत के चलते सुबह शादी की रस्में हुईं। पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पूरे अइलहना मजरे मोन गांव निवासी संजय पाल ने बताया कि उसकी बहन पूजा पाल की शादी थी और बरात आई हुई थी। उसके छोटे भाई लवकुश का तिलक भी था। द्वारचार के बाद जयमाल हो रहा था।
विज्ञापन
बराती भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के 10 से 15 लोग लाठी-डंडों, हॉकी व असलहों से लैस होकर समारोह में पहुंच गए। पहले जमकर हंगामा किया। सामान फेंक दिया।
जब उन्हें शांत कराने का प्रयास किया गया तो घरातियों-बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें आई। आधा घंटे तक हंगामा हुआ।
रातभर शादी की रस्में नहीं हुईं। मंगलवार सुबह बहन की शादी की रस्में कराई गईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हम लोगों ने भव्य तरीके से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इसी खुन्नस के चलते दबंगों ने उत्पात मचाया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।