{"_id":"6106b0ab8ebc3eca8f6bf16c","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5894350155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की शह पर सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की शह पर सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर तहसील में तैनात अफसरों और लेखपालों की मनमानी नहीं थम रही है। लालगंज-बछरावां राजमार्ग स्थित पश्चिमगांव चौराहा पर सड़क किनारे बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल की शह पर सेटिंग-गेटिंग करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले की शिकायत मिलने पर डीएम ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि लेखपाल का दावा है कि शिकायत पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।
सदर तहसील एवं बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी समरेंद्र सिंह ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि घनश्यामखेड़ा मजरे उफरापुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति राजमार्ग स्थित सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करा रहा है।
विज्ञापन
विरोध करने पर निर्माण कार्य करा रहा व्यक्ति फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। समरेंद्र ने डीएम से शिकायत की है कि क्षेत्रीय लेखपाल की शह पर क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। सेटिंग होने पर क्षेत्रीय लेखपाल कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एसडीएम सदर को मामले में कार्रवाई करने के निर्देेश दिए हैं। उधर, लेखपाल आशीष कुमार कौशल का कहना है कि शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। सोमवार को मामले की जांच करके कार्रवाई कराई जाएगी।