फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

चुनावी रंजिश में मारपीट करने वाले 12 हमलावर गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 07:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
dispute
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव में चुनावी रंजिश में मारपीट करने वाले 12 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आननफानन रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई। बवाल के बाद पुलिस गांव पर नजर रख रही है, ताकि फिर से चुनावी रंजिश को लेकर खूनखराबा न हो।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के मुरैठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हेमंत कुमार व प्रज्जवल शर्मा के बीच चुनाव हुआ था। प्रज्जवल चुनाव जीत गए हैं। शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर बवाल हो गया था।
विज्ञापन

प्रज्जवल के घर पर धावा बोलकर मारपीट की गई थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और मामले में कार्रवाई की।
गदागंज थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पूरे शिवगुलाम मजरे मुरैठी निवासी विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, संजय कुुमार, हेमंत, किशोर कुमार, रमाकांत, शशिकांत, राजेश, चमन शर्मा, अर्जुन, शिवकुमार, रामादेवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। थानेदार का कहना कि गांव के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है। यदि कोई मारपीट करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed