{"_id":"608980748ebc3ea1d903e275","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5760803131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में इग्रुआ कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में इग्रुआ कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में चुनावी रंजिश में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के कर्मचारी के साथ न सिर्फ गालीगलौज की गई, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी बुद्धिलाल मौर्या ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 अप्रैल को उसके ससुर की मौत हो गई थी। मतदान के बाद वह ससुराल चले गए।
वापस आया तो रात में गांव के ही प्रधान पद के प्रत्याशी के दो बेटों ने घर के सामने शराब पी। शराब पीने के बाद अपने साथियों के संग पीड़ित के परिवार के साथ गाली गलौज की और जानमाल की धमकी दी। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।