फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dispute over license, employee beaten up

Raebareli News: लाइसेंस बनवाने में हुआ विवाद, कर्मचारी को पीटा

Mon, 08 Jun 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 08 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute over license, employee beaten up
अमावां। एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारी और एक युवक के बीच विवाद हो गया। गुस्साए युवक ने कर्मचारी की धुनाई कर दी। इससे अन्य कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर हंगामा किया। नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। युवक का आरोप है कि लाइसेंस बनवाने के नाम पर धन उगाही की जा रही है। युवक की इस शिकायत की पुलिस जांच कर रही है। आउटसोर्सिंग कर्मचारी शुभम कुमार यादव ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार दोपहर एक बजे हरदासपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान युवक पहुंचा और लाइसेंस बनाने को लेकर विवाद करने लगा। समझाने का प्रयास किया तो गालीगलौज देते हुए दफ्तर के अंदर ही पिटाई कर दी। अन्य कर्मचारियों को भी धमकाया। बीचबचाव पर किसी तरह उनकी जान बची। युवक का कहना था कि उनका लाइसेंस नहीं बनाया जाता है। अन्य लोगों का लाइसेंस पैसा लेकर आसानी से बना दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार यादव ने बताया कि कार्यालय के अगल-बगल गांवों के लोग यहां आकर अपना काम कराने के लिए अक्सर दबाव बनाते रहते हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि लाइसेंस बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी विक्रम सिंह का शांतिभंग में चालान किया गया है। दोबारा शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed