{"_id":"5762ee674f1c1b144311c1a6","slug":"dispute-in-bbnpur-about-quota-selection-arson","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनपुर में कोटा चयन को लेकर बवाल, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनपुर में कोटा चयन को लेकर बवाल, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को बभनपुर में कोटा चयन की प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच होती झड़प।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतोह ब्लॉक क्षेत्र के बभनपुर गांव में कोटे के चयन के दौरान गुरुवार को बवाल हो गया। अधिकारियों की ओर से एक दावेदार को पक्ष लेने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को खदेड़ लिया गया। सभी ने खेत की तरफ से भागकर जान बचाई। यही नहीं पथराव भी किया गया। जीप और किराना की दुकान में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
दहशत के चलते दुकानदार बाजार बंद कर भाग गए। पुलिस ने लाठियां पटककर विवाद करने वाले लोगों को खदेड़ा। बवाल में एक कोटे का दावेदार घायल हो गया। सीओ ने मामले की पड़ताल की। तनाव के मद्देनजर बाजार में पीएसी तैनात कर दी गई है। बभनपुर गांव में गुरुवार को मतदान के जरिए कोटे की दुकान का चयन होना था।
विज्ञापन
कोटे के लिए दो दावेदार अरविंद कुमार और भूपेंद्र कुमार थे। मतदान कराने के लिए सुबह बीडीओ छतोह सरला देवी, एडीओ पंचायत छोटेलाल, ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार पांडेय पहुंचे थे।
विज्ञापन
दोनों दावेदारों के समर्थक पहुंच गए। बताया जाता है कि अधिकारियों की ओर से अरविंद के समर्थकों का मतदान करा दिया गया, जबकि भूपेंद्र के समर्थकों का मतदान नहीं कराया गया। अधिकारियों की ओर से दावेदार अरविंद का पक्ष लेने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते अधिकारियों को खदेड़ लिया गया। यह हाल तब रहा, जब पहले से ही गांव में पुलिस-पीएसी तैनात थी। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर अधिकारी खेत से होकर जान बचाकर भागे। गुस्साए ग्रामीणों ने आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह उर्फ गुड्डू की जीप के शीशे तोड़ दिए। वह जान बचाकर भागे।
यही नहीं ग्रामीण बाजार पहुंच गए, जहां किराना दुकानदार पप्पू अग्रहरि की दुकान में तोड़फोड़ की। इससे उसे 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर थानेदार राम अवतार फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां पटककर विवाद करने वाले लोगों को खदेड़ा। बवाल में कोटे के दावेदार भूपेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।
उसका कहना है कि अधिकारियों की ओर से दावेदार अरविंद को जिताया जा रहा था। विरोध करने पर विवाद हुआ। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। हालांकि बीडीओ का कहना है कि भूपेंद्र पक्ष नहीं आया था। इस पर दावेदार अरविंद का मतदान कराया गया था।
सीओ अवधेश पांडेय का कहना है कि कोटे की चयन के दौरान विवाद हुआ है। विवाद करने में कौन-कौन लोग शामिल थे, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए बाजार में पीएसी तैनात करा दी गई है।