फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ??disambar tak na liya naya kanekshan to band ho jaegee paanee aapoorti

दिसंबर तक न लिया नया पेयजल कनेक्शन तो बंद हो जाएगी आपूर्ति

Sun, 24 Oct 2021 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
??disambar tak na liya naya kanekshan to band ho jaegee paanee aapoorti
रायबरेली। पेयजल आपूर्ति के लिए अब शहरवासियों को नया कनेक्शन लेना होगा। 31 दिसंबर के बाद पुराने पाइप लाइनों से घरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

कनेक्शन लेेने के लिए उन्हें कोई पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। बस लोगों को जलनिगम के अधिकारियों से संपर्क करना होगा। दरअसल, अमृत योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में 117 करोड़ की नई पाइप लाइन शहर में बिछाई गई है।
पालिका के 34 वार्डों में पाइप लाइनों के नवीनीकरण के साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल और पानी की टंकियां भी बनवाई गईं।
पुरानी पाइप लाइन जर्जर होने के कारण पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी। इससे अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाई गई।
पुरानी पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज है। दूूषित पानी की आपूर्ति लोगों के घरों में हो रही है। इसी देखते हुए अब नई पाइप लाइन से लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति करने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में 19 हजार 500 लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए नया कनेक्शन किया जाना है। इसलिए लोग अब नया कनेक्शन लें, अन्यथा 31 दिसंबर 2021 तक पुरानी पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में दिए गए 14 हजार कनेक्शन
पहले चरण में 34 वार्डों में 14 हजार 800 लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिया गया है। अब शेष 19 हजार से ज्यादा लोगों को भी कनेक्शन देने का खाका तैयार किया गया है।
अधिकारियों का मकसद है कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले। अक्सर यह शिकायतें पहुंचती रहती हैं कि पेयजल आपूर्ति होने वाला पानी दूषित होता है। नई पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति होने के बाद यह शिकायतें कम ही मिलेंगी।
कई जगह लीकेज की बनी है समस्या
नई पाइप लाइन में कई जगह पानी लीकेज की समस्या बनी है। यह समस्या अधिकारियों को दूर करनी होगी। कार्यदायी संस्था जलनिगम की ओर से टेस्टिंग का कार्य कराया गया है, ताकि लीकेज की समस्या दूर की जा सकी।
इसके बावजूद बालापुर, कृष्णा नगर, तिलक नगर, राजकीय कॉलोनी, इंदिरा नगर, नेहरू नगर आदि मोहल्लों में पाइप लाइनें लीकेज होने की शिकायतें आ रही हैं। इससे नागरिकों को आने-जाने से दिक्कत हो रही है।

कोई समस्या हो तो करें फोन : आशीष
जलनिगम के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार बिरला ने बताया कि दूसरे चरण में 19 हजार 500 लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए नया कनेक्शन लेना होगा। 31 दिसंबर 2021 से पुरानी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। नए कनेक्शन के लिए लोगों को सिर्फ हाउस टैक्स फोटोकॉपी और आईडी देना है। किसी भी जानकारी के लिए कोई भी उनके मोबाइल नंबर 9473942042 पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed