{"_id":"57e56e8d4f1c1b3276a822e1","slug":"dipped-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग गंगा में नहाते समय डूबा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग गंगा में नहाते समय डूबा किशोर, मौत
रायबरेली
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
डूबकर मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह गुरुवार को मवेशी चराने गंगा नदी के किनारे गया था, देर रात में घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ अतापता नहीं चला। शुक्रवार को उसका शव नदी में मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव कब्जे में लिया।
पूरे नया मजरे जमालनगर मोहद्दीनपुर का रहने वाला नीरज कुमार (16) अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी के किनारे मवेशी चराने गया था। वहां पर सभी लोग गंगा नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नीरज नदी में डूब गया, लेकिन इसका पता उसके साथियों को नहीं चला।
नीरज के साथियों ने सोचा कि वह घर चला गया होगा, इसलिए वह भी लौट गए। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने किशोर का शव गांव के पास ही गंगा नदी में देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। खबर मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।