UP News: प्रियंका पर टिप्पणी करने वाले दिनेश सिंह का जब राहुल गांधी से हुआ सामना, आंखें मिलीं और फिर...
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने वाले दिनेश सिंह का जब राहुल गांधी से सामना हुआ। दोनों लोगों की आंखें मिलीं और फिर अलग हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने दिशा की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही कई नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान राहुल गांधी और दिनेश सिंह आमने-सामने दिखे। दोनों नेता तो एक साथ दिखे तो लेकिन उनके दिल मिलते नहीं दिखे।
राहुल गांधी जब शहीद चौक पर स्मारक का उद्घाटन करने पहुंचे तो योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी वहां मौजूद रहे। दोनों की नजरें भी मिलीं। लेकिन, वह गर्मजोशी नहीं दिखी। राहुल ने उद्घाटन का पर्दा खुद ही खोला। इस दौरान मंत्री उनके बगल में खड़े रहे।
यह भी पढ़ेंः- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी: दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
राहुल गांधी पर दिख रहे हमलावर
दरअसल योगी सरकार में उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस से एमएलसी रहे थे। 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद से वह गांधी परिवार खासकर राहुल गांधी पर हमलावर दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे। इस दौरान भी जमकर शब्दवार हुआ था।
यह भी पढ़ेंः- रायबरेली में राहुल गांधी: नौ सड़कों का किया लोकार्पण, शहीद चौक का भी उद्घाटन किया
दिनेश सिंह करते रहे जुबानी वार
मामला उस समय और बढ़ गया जब दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। कभी रायबरेली में गांधी परिवार का नेतृत्व करने वाले दिनेश प्रताप अब कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। उसकी नीतियों को लेकर जुबानी वार करते रहते हैं।