फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Digital X-ray machines will be installed in five CHCs

Raebareli News: पांच सीएचसी में लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीन

Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machines will be installed in five CHCs
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में जांच की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। पांच सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही मशीनें उपलब्ध होते ही जांच सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। ऐसा होने के बाद जिला अस्पताल पर भार कम हो जाएगा। मरीजों को सीएचसी स्तर पर ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 19 सीएचसी संचालित है। इन केंद्रों पर पहले मैनुअल एक्सरे मशीनें लगी हैं। रोहनियां व बेलाभेला में एक्सरे जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। कुछ सीएचसी में तो जांच भी नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति मेंं मरीजों को बाजार से जांच करानी पड़ती है। जिले की फर्स्ट रेफरल यूनिटों में भी जांच तो हो रही है, लेकिन मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


सीएचसी स्तर पर जांच की सुविधा की बेहतरी के लिए पांच सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से इसके लिए स्वीकृति भी मिल गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद एक्सरे मशीन की खरीद की प्रक्रिया भी शासन स्तर पर शुरू की गई है। जल्द ही जिले को पांचों डिजिटल एक्सरे मशीनें मिल जाएंगी। इन मशीनों के लगने के बाद मरीजों को सीएचसी स्तर पर एक्सरे जांच की बेहतर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की पांच सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगेंगी। शासन स्तर से जल्द ही मशीनें मिलने वाली हैं। इन मशीनों के मिलने से सीएचसी स्तर पर मरीजों को एक्सरे जांच की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कराया जा रहा है।
- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed