फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

बैंक से रुपये निकालने आए किसान की मौत, हंगामा

Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
died
सरेनी (रायबरेली)। भोजपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एक किसान की मौत हो गई। इसके बाद बैंक में अफरातफरी मच गई। किसान की मौत के बाद परिवारीजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने रुपये निकालने के लिए काफी देर तक खड़ा रखा। इसके बाद बिना रुपये निकाले वापस कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

हरकिशन खेड़ा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद (45) बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भोजपुर में रुपये निकालने गया था। अचानक उनकी मौत हो गई।
घरवालों ने किसी बड़े अधिकारी के आने तक शव उठाने से इंकार कर दिया। किसान की मौत के बाद बैंक अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
कोतवाल हरिकेश सिंह फोर्स के साथ बैंक पहुंचे और परिवारीजनों को आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
उधर, शाखा प्रबंधक प्रतीक शर्मा का कहना है कि चंद्रिका प्रसाद बैंक के बाहर अपनी गाड़ी में बैठे थे, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
उनके साथ आए उनके परिजनों ने जब रुपये निकालने की बात कही तो कैशियर स्टाफ के साथ बाहर गए तो देखा कि किसान कुछ बोल नहीं पा रहे थे। वह स्वयं भी किसान के पास गए थे, लेकिन चंद्रिका प्रसाद कुछ नहीं बोले। इस वजह से रुपये नहीं निकाला गया। कोतवाल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed