फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
died
डीह (रायबरेली)। पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

काजी का पुरवा वार्ड नंबर चार परशदेपुर निवासी मनोज कुमार (37) एक पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करता था। बुधवार रात घर पहुंचने पर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी कही चली गई।
विज्ञापन

मनोज बाइक से पत्नी को खोजने निकला था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। खुद भी वापस घर नहीं आया। सुबह शेरनाथपुर के पास आम के पेड़ से मनोज का शव लटकता मिला और पास ही उसकी बाइक पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। गांव के संजय मौर्य ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि मनोज की पहली पत्नी तीन साल पहले घर छोड़कर चली गई थी।

उसके बाद मनोज ने डीह निवासी युवती से शादी कर ली। उसके एक तीन साल का बेटा किशन है। मनोज और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
उसके बाद मनोज बाइक लेकर निकाला था और सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed