{"_id":"5ff88dff8ebc3e2e6c5ed8d8","slug":"died-raibaraily-news-lko5588042152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों भाई चारपाई के पास खेल रहे थे, पांव में पड़े मफलर से कसा बड़े भाई का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों भाई चारपाई के पास खेल रहे थे, पांव में पड़े मफलर से कसा बड़े भाई का गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में चारपाई पर खेलते समय आठ वर्षीय मासूम के पांव में पड़े मुफलर से उसका गला कस गया। इससे पहले कि मां समेत अन्य परिवारीजन कुछ समझ पाते, मासूम बेहोश हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को जिसने भी सुना वह दंग रह गया।
उत्तरी टोला निवासी रमेश कुमार मौर्य के दो बच्चे शिवा उर्फ डमरू (8) तथा सक्षम (3) शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे कमरे की छत पर चारपाई के पास खेल रहे थे, जबकि उनकी मां रानी नीचे कमरे में लेटी हुई थी।
बताते हैं कि शिवा उर्फ डमरू गले में मफलर डालकर छोटे भाई सक्षम के साथ खेल रहा था। अचानक शिवा उर्फ डमरू चारपाई के पावे में टकरा गया और उसका मफलर पाएं में फंस गया। इससे उसका गला कस गया।
विज्ञापन
सक्षम के रोने की आवाज सुनकर मां छत पर पहुंची तो घबरा गई। देखा तो शिवा बेहोश हो चुका था। आननफानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर कोतवाल शरद कुमार मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि गले में मफलर कस जाने की वजह से ही बच्चे की मौत होना प्रतीत होता है। बताया कि परिवारीजन मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसलिए कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।