फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

संदिग्ध हालात में नहर में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 01 Jan 2021 08:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
died
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में घर से सब्जी लेने गए युवक का शव नहर में मिला। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। इलाकाई लोग हत्या करके शव नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसोई मजरे जमुरावां निवासी बसंतलाल (35) का शव शुक्रवार सुबह हलोर गांव के निकट माइनर में औंधे मुंह पड़ा मिला। लोग खेतों की तरफ गए तो माइनर में शव दिखा। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर मृतक की पत्नी उर्मिला भी पहुंची। उसने बताया कि पति बसंतलाल गुरुवार शाम सब्जी लेने हलोर बाजार गए थे, लेकिन नहीं लौटे। कोतवाल शरद कुमार और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस का मानना है कि साइकिल से फिसल जाने के कारण बसंतलाल माइनर में गिर गया और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed