{"_id":"67e3000591e81597620af0e7","slug":"diarrhea-outbreak-23-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-129807-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डायरिया का प्रकोप, 23 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डायरिया का प्रकोप, 23 मरीज भर्ती
Wed, 26 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को 23 मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर भर्ती कराया गया। इसमें बुखार के भी पांच मरीज शामिल रहे। मौसम का मिजाज बदलने के बाद वार्डों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। कई वार्ड फुल हो गए।
उधर, ओपीडी में भी भीड़ रही। ओपीडी कक्षों के बाहर और विभिन्न काउंटरों पर जांच व इलाज के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर लंबी लाइनें देखने को मिली। मौसम में बदलाव के कारण जिले में डायरिया का कहर बढ़ गया है। मंगलवार को उल्टी-दस्त व डायरिया के चपेट में आने के बाद वैष्णवी (9), अनाया (2), सुष्मिता (30), श्यामलाल (56), गीता देवी (45), नंदिनी (8), सुंदारा देवी (68), दीक्षा (18), शिफा (13), आरोही (8), रामेश्वर (60), आराध्या (5), राकेश (47), ननकई (40), ममता (20), रमा (55), रतन (33), सोभनाथ (70), महरे (22), देवकी (21) को गंभीर हालत जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाकर भर्ती कराया गया।
उधर, ओपीडी में भी भीड़ अधिक होने के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह से ही मरीजों की लाइन दिखी। परचा काउंटर के साथ ही ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। दवा के तीनों काउंटरों पर लंबी लाइन रही। ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि जुकाम, बुखार, डायरिया के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं