{"_id":"6a6a4d74de795b1b3403d09d","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganges-on-purnima-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163947-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Thu, 30 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ के संकटमोचन घाट में गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
डसमऊ-ऊंचाहार। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार सुबह गंगा तट डलमऊ, ऊंचाहार व सरेनी में स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गैर जनपद के भी श्रद्धालु स्नान करने के लिए आए। गंगा स्नान के बाद लोगों ने तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा की। स्नान घाटों के किनारे स्थित मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
संस्कृत महाविद्यालय बड़ा मठ के स्वामी दिव्यानंद महाराज ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। गुरु दीक्षा और गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में हजारों शिष्यों ने गुरु की आरती पूजन के साथ यथाशक्ति दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्वामी दिव्यानंद, स्वामी रामचैतन्य स्वामी गीतनंद सुशील शास्त्री आदि मौजूद रहे। ऊंचाहार में बुधवार को गोकना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
जाम में जूझते हुए श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। गंगा में डुबकी लगाई। पूजा अर्चना करसुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंगलवार रात से ही घाट पर ऊंचाहार समेत जिले के रोहनिया, जगतपुर, दीनशाह गौरा, राही, सलोन, डीह, छतोह व अमेठी जिले के लोग बाइक, कार, बस व ई रिक्शा से घाट पर पहुंचने लगे। बुधवार की भोर से स्नान शुरू हुआ।