{"_id":"684882f348047bc0c20b4b64","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganga-raebareli-news-c-101-1-slko1032-134836-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ में गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर मंगलवार को ऊंचाहार, डलमऊ और सरेनी क्षेत्र के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद मंदिरों और शिवालयों में पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। डलमऊ के घाटाें पर सबसे ज्यादा लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
ऊंचाहार के गोकना घाट पर ऊंचाहार के अलावा जगतपुर, सलोन, डीह, परशदेपुर क्षेत्र के लोग स्नान के लिए सुबह से ही पहुंच गए। गंगा मैया के जयकारों के साथ लोगों ने डुबकी लगाई। डलमऊ के रानी शिवाला घाट, पथवारी घाट, पक्का घाट, सड़क घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
उधर, सरेनी के शिवपुरी, गेंगासों, रालपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि सभी घाटों में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही।