{"_id":"6277fe3a88527f6e126dea09","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko629660485","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार आबादी कर रही विकास का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार आबादी कर रही विकास का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज नगर पंचायत की सीमा विस्तार को हरी झंडी जरूर मिली, लेकिन 29 माह बाद भी पांच हजार की आबादी विकास कार्यों का इंतजार कर रही है।
हाल यह है कि बजट न मिलने के कारण न तो बिजली की लाइन बिछ पा रही है। न तो जर्जर तार बदल पा रहे हैं। पेयजल सुविधा के लिए पानी की टंकी भी स्थापित नहीं हो पा रही हैं। विकास कार्यों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के बजट की दरकार है।
महराजगंज नगर पंचायत जिले की सभी नगर पंचायतों में आबादी के साथ-साथ क्षेत्रफल के मामले में भी सबसे छोटी नगर पंचायत मानी जाती है।
ये ऐसी नगर पंचायत हैं, जिसके पास अपने कार्यालय भवन के अलावा पानी की टंकी समेत अन्य कार्य कराने के लिए कोई भी जमीन नहीं है। चेयरमैन सरला साहू और उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू के प्रयास से नगर पंचायत महराजगंज की सीमा विस्तार के प्रस्ताव को योगी सरकार वन के कार्यकाल में मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
आठ दिसंबर 2019 को शासनादेश जारी करके नगर पंचायत महाराजगंज से मिली अत्रेहटा ग्राम पंचायत रानी का पुरवा, घेरा, सुखई का पुरवा के अलावा हनुमानगढ़ी नाले तक का 0.39 वर्ग किमी क्षेत्रफल काटकर नगर पंचायत की सीमा में शामिल करने का आदेश जारी कर दिया गया। शासनादेश भी निर्गत हो गया।
नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी के मुताबिक शासनादेश के मुताबिक 0.39 वर्ग किलोमीटर भूभाग नगर पंचायत की सीमा में शामिल कर लिया गया और राजकीय भू अभिलेखों में इसका अंकन भी हो गया।
लगभग 5000 लोगों की आबादी को इसका लाभ मिलने का अनुमान लगाया गया, लेकिन हैरत की बात यह है कि शासनादेश को जारी हुए 29 माह बीत गए हैं, लेकिन शासन की ओर से विस्तार किए गए क्षेत्र में विकास के लिए एक पैसा उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे शामिल किए गए क्षेत्र के लोग नगर के विकास सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं और उनमें नाराजगी है।
जल्द मिले बजट, हो विकास कार्य
पूर्व बीडीसी महेश प्रसाद त्यागी, राजन गुप्ता, नामित सभासद हीरालाल पासी कहते हैं कि नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ अच्छी बात है, लेकिन विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर गर्मी में पेयजल संकट से सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द नगर पंचायत महराजगंज को बजट आवंटित करे, ताकि विकास कार्य हो सके।
काफी प्रयास के बाद योगी सरकार के पहले कार्यकाल में नगर पंचायत महराजगंज का सीमा विस्तार कराया। बजट न मिलने के कारण नगर पंचायत में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बजट की मांग शासन से की गई है। बजट मिलने पर विकास कार्य तेजी के साथ कराए जाएंगे।
सरला साहू, अध्यक्ष, नगर पंचायत महराजगंज
महराजगंज नगर पंचायत शामिल किए गए क्षेत्रों में नए नलकूप, पानी टंकी, जलापूर्ति लाइनों की पाइप बिछाने का कार्य कराया जाना है। जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा शामिल किए गए क्षेत्रों में रोड के निर्माण आदि कार्य कराए जाने हैं। बजट न होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रस्ताव बनाकर बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर विकास कार्र्य कराए जाएंगे।
अनुराग शुक्ला, ईओ, नगर पंचायत महराजगंज