{"_id":"62698ffbd5ef9d5ac57a4a88","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko628136520","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से होगा छतोह के गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से होगा छतोह के गांवों का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास हुआ।
बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रधानों ने नाराजगी जाहिर की। कई ग्राम सभाओं में हैंडपंपों से दूषित पानी देने की समस्या उठाई गई।
ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों की बैठक हुई। मेदापुर के प्रधान ब्रजपाल पासवान ने गांव में हैंडपंप से दूषित पानी देने की समस्या उठाई और मनरेगा में मोबाइल मॉनिटरिंग को स्थगित कराने का अनुरोध किया।
डीघा, चतुरपुर, महमदपुर, नमकसार, कुकहा, पूरे कनुपुरिया, पूरे निरही, बबुरी सहित आदि गांवों में दूषित पानी की समस्या उठाई गई। कुंवर मऊ प्रधान राजाराम ने गांव भुइयारानी से दुर्गन तक इंटर लॉकिंग लगवाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
डीघा प्रधान बिट्टन ने इंटरलाकिंग पेयजल सहित आदि कार्यों का प्रस्ताव दिया। कोडरा प्रधान राजाराम ने पूरे रेवती सिंह से कोडरा संपर्क मार्ग बनवाने का प्रस्ताव दिया।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों ने विद्यालय के कायाकल्प, खेलकूद मैदान, इंटरलॉकिंग सहित आदि कार्यों के विकास का प्रस्ताव दिया।
अमृत सरोवर तालाब के सुंदरीकरण प्रस्ताव पास हुआ। इस योजना के तहत 30 तालाबों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, बिजली बिभाग, कृषि बिभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रधानों ने नाराजगी जाहिर की।
बीडीओ एके तिवारी ने बताया कि करीब पांच करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है। विशाल सिंह, अख्तर सिद्दीकी, संदीप कुमार, रमाकांत तिवारी, छोटेलाल, अभय तिवारी, शिवेंद्र सिंह, अमरनाथ, सोहराब कर्ण बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।