{"_id":"6018492b8ebc3e54260e61e9","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko5626683109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसहा नाले पर बनेगा पुल, आने-जाने में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसहा नाले पर बनेगा पुल, आने-जाने में मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के बांसगांव व शहजादपुर गांव को जोड़ने के लिए बसहा नाले पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल का निर्माण हो जाने पर लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। ये बातें हरचंदपुर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विधायक ने भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि पुल निर्धारित अवधि में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण में एक करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पुल के बन जाने से सुल्तानपुर खेड़ा, हाजीपुर, बांसगांव, जैतीपुर व शहजादपुर के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विधायक कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर कई पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए है।
विज्ञापन
कहा कि जितना विकास चार सालों में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सतांव मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, ज्ञान बहादुर, बच्चा सिंह, पिंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।