{"_id":"67cf34db92a40951100dd364","slug":"development-work-will-be-done-in-the-new-financial-year-with-rs-7-crore-raebareli-news-c-103-1-slko1044-128648-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सात करोड़ रुपये से नए वित्तीय वर्ष में कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सात करोड़ रुपये से नए वित्तीय वर्ष में कराए जाएंगे विकास कार्य
Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। कूरेभार विकास खंड क्षेत्र में नए वित्तीय वर्ष में करीब सात करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न योजनाओें से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चालू वित्तीय वर्ष के कार्यों की पुष्टि की।
ब्लॉक प्रमुख रीना सिंह की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीओ श्रीकांत तिवारी ने सदन के सामने चालू वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्याेंं को रखा। इसकी सदन ने मंजूरी दे दी। इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग व मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव रखा। चर्चा के बाद सदन ने करीब सात करोड़ रुपये से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को पारित कर दिया।
ब्लॉक प्रमुख रीना सिंह ने सभी को विश्वास में लेकर विकास कार्यों को कराने की बात की। बैठक में मौजूद सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के तहत कार्य कराने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में सड़क, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्यवित्त, 15वें वित्त से कराए जाने वाले कार्य, नाली निर्माण, जल जीवन मिशन पेयजल आपूर्ति योजना, शिक्षा,और स्वच्छता पर चर्चा हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी सदन के सामने रखा। बीडीओ ने कार्य कराने का आश्वासन दिया। बीडीओ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पारित प्रस्तावों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।
इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, एडीओ पंचायत प्रकाश कुमारमिश्रा, सीएचसी प्रभारी शैलेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा, सूर्य प्रकाश सिंह, राम चरन, राजेश सिंह, प्रदीप वर्मा, राजकुमार, अजय सिंह, विपिन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।