{"_id":"5d1bac8c8ebc3e3c77340cad","slug":"development-work-from-4-28-crores-in-the-city-raibaraily-news-lko468550586","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होंगे 4.28 करोड़ से विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में होंगे 4.28 करोड़ से विकास कार्य
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के विकास के लिए 4.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत जिले के 34 वार्डों में पानी निकासी के लिए नाली और नाला बनवाए जाएंगे तो लोगों के आने-जाने के लिए इंटरलॉकिंग समेत 31 कार्य कराए जाएंगे। कहा जा रहा है कि सभी काम जल्द शुरू करा दिए जाएंगे। इन कार्यों के होने से एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
शहर के कई वार्डों में अभी पानी निकासी के लिए पक्की नालियां नहीं बनी हैं। यदि बन भी गई हैं तो उखड़ गई हैं। इससे जलभराव रहता है। साथ ही कच्चे मार्ग से लोगों को आने जाना है। इससे बारिश के दिनों में लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की इन समस्याओं को दूर कराने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार किया था।
डीएम के साथ हुई बैठक में अतिरिक्त अवस्थापना विकास निधि और चौदहवां वित्त आयोग के तहत 31 कार्यों को कराने के लिए हरी झंडी दे दी गई। इन कार्यों को कराने में चार करोड़ 38 लाख रुपये से ज्यादा का धन खर्च किया जाएगा। तुलसी नगर मोहल्ले में इंटरलॉकिंग, वार्ड नंबर के बालापुर में पुलिया का निर्माण, तिलक नगर में नाली का निर्माण, घोसियाना में नाला निर्माण होगा।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज चौराहा पर कवर्ड नाला निर्माण, आजाद नगर में पुलिया निर्माण, शास्त्री नगर में नाला निर्माण, निराला नगर में इंटरलॉकिंग, मो. शहीद अशफाक उल्ला नगर में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, प्रकाश नगर में इंटरलॉकिंग, बस्तेपुर, अंबेडकर नगर में इंटरलॉकिंग, इंदिरा नगर में कवर्ड नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
शक्ति नगर और शिवाजी नगर में भी इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी इंटरलॉकिंग और नाली, नाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ईओ, नगर पालिका रायबरेली बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि चौदहवां वित्त आयोग और अतिरिक्त अवस्थापना विकास निधि के तहत शहर में विकास के 31 काम चार करोड़ 38 लाख की लागत से कराए जाएंगे।
नाला, नाली निर्माण होने से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। घरों के पानी की निकासी हो जाएगी। इंटरलॉकिंग होने के बाद लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। हरी झंडी मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।