Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Development projects worth 30 crore gifted to Unchahar

Raebareli News: ऊंचाहार में 30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sat, 14 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Development projects worth 30 crore gifted to Unchahar
ऊंचाहार क्षेत्र के बाबूगंज में निर्माण कार्य का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पां
रायबरेली। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को ऊंचाहार क्षेत्र में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुईं 29 सड़कों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कंदरावां में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि लंबे समय तक प्रदेश और ऊंचाहार को विकास से दूर रखा गया। गांवों में रहने वाला गरीब व्यक्ति विकास की धारा से वंचित रहा। जनता को झूठे वादों और नारों से गुमराह किया गया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि अब ऊंचाहार भी प्रदेश और देश के साथ विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ रहा है। कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लग रहा है। जिन्होंने ऊंचाहार और प्रदेश के विकास को बाधित किया, उन्हें जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। प्रदेश की जनता सत्ता के लोभियों को दोबारा मौका नहीं देगी।
विज्ञापन


मंत्री ने भागीपुर में इंटरलॉकिंग, बाबूगंज में नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग, बेनऊ का पुरवा में डामरीकृत सड़क, रैयापुर कोटिया चित्रा में इंटरलॉकिंग और शहजादपुर से कोटिया चित्रा तक सड़क का लोकार्पण किया। सरकारी अस्पताल से नारायन अस्पताल तक इंटरलॉकिंग और पूरे भैरो से गंगाराम के पुरवा मार्ग का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ननकू का पुरवा से तिवारिन का पुरवा तक डामरीकरण, सराय परसू में इंटरलॉकिंग और आंगनबाड़ी केंद्र, अमलिहा का पुरवा व मनीरामपुर में इंटरलॉकिंग तथा मुरारमऊ में बरात घर का लोकार्पण किया। सरपतहा से तुराबी का पुरवा, गंगश्री से टाही और अकोढ़िया से शारदा सहायक तक संपर्क मार्गों का भी उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed