फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demolition of the portico begins; access to the railway station is closed.

Raebareli News: पोर्टिको का ध्वस्तीकरण शुरू रेलवे स्टेशन का रास्ता बंद

Mon, 10 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 10 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demolition of the portico begins; access to the railway station is closed.
शहर के रेलवे स्टेशन भवन के पोर्टिको को तोड़ने के दौरान बंद किया गया रास्ता। संवाद
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक जाने वाला मुख्य रास्ता शनिवार से बंद कर दिया गया। रविवार को भी बंद रहा। वजह यह कि स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार की पोर्टिको ढहाने का काम चल रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को स्टेशन भवन तक जाने के लिए प्रतीक्षालय वाले रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है। प्रतीक्षालय में ही द्वितीय श्रेणी के टिकट काउंटर भी बने हैं। पुरानी पोर्टिको ढहाने के बाद इसकी जगह नई डिजाइन वाली पोर्टिको तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


शहर का रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल है। कई महीने तक काम ठप था, जो शुरू हो चुका है। अब काम में तेजी दिखने लगी है। अभी तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे पुराने पत्थर हटाए जा रहे थे। स्टेशन भवन की दीवार का प्लास्टर उखाड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी पोर्टिको ढहाई जा रही है। इसी द्वार से होकर जाने वाले रास्ते पर आरक्षण काउंटर भी बना है, लेकिन पोर्टिको ढहाए जाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग लगा दी गई है। ऐसे में आरक्षण कराने के लिए यात्रियों को अब लंबा चक्कर लगाकर प्रतीक्षालय की तरफ से प्लेटफॉर्म पर जाने के बाद आरक्षण काउंटर तक पहुंचना पड़ रहा है।

स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए यात्रियों को प्रतीक्षालय वाले रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है, जहां भीड़ बढ़ गई है। हालांकि प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए पैदल पुल का प्रयोग भी किया जा रहा है। फिलहाल स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार से आवागमन शुरू होने में समय लग सकता है, क्योंकि पोर्टिको ढहाने के बाद इसे नए सिरे से बनाने बनाने का काम शुरू हो जाएगा।


जैसे-जैसे काम में तेजी आ रही है, वैसे-वैसे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जहां-जहां काम चल रहा है, वहां सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed