फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Democracy fighter Satyanarayan passes away

लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण का निधन

Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter Satyanarayan passes away
महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे के समाजसेवी और लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता (86) का निधन हो गया। वह महराजगंज नगर पंचायत की चेयरमैन सरला साहू के ससुर थे। क्षेत्र के भौसी आश्रम जनई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें समाधि दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सेनानी का कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा। सत्यनारायण गुप्ता संत स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य थे। उन्होंने अपनी 10 बीघा जमीन स्वामी के आश्रम निर्माण के लिए दान कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो तत्काल उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद उनका शव उनके घर महराजगंज कस्बा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां विधायक रामनरेश रावत, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ कुंवर हनुमंत सिंह, सुशील पासी, अमरेश सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, रमेश अवस्थी व सुंदरलाल जायसवाल आदि ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपजिलाधिकारी सविता यादव, क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह, तहसीलदार रिचा सिंह, सीएचसी अधीक्षक राधाकृष्णन, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने फूलमाला चढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पुलिस लाइन से आई सशस्त्र जवानों की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed