फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand for electricity increased with the heat, tripping and cuts took away the peace

Raebareli News: गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ी, ट्रिपिंग और कटौती ने छीना चैन

Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity increased with the heat, tripping and cuts took away the peace
रायबरेली में ट्रांसमिशन त्रिपुला का यार्ड
रायबरेली। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली ने लोगों को झटका देना शुरू कर दिया है। शहर में जहां ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कभी तार टूटने तो कहीं जंफर कटने से आए दिन बिजली गुल रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह हाल तब है, जब पूरे साल बिजली व्यवस्था के नाम पर करोड़ों खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में पारा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर, पंखे और एसी चलने लगे हैं। यही वजह है कि पिछले माह की अपेक्षा मई महीने में बिजली की मांग 300 मेगावाट पहुंच गई है। विद्युत उपकेंद्रों पर लगे उपकरण ओवरलोड हैं। ऐसे में लोगों को लोवोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर, गोराबाजार, तेलियाकोट, आईटीआई, प्रगतिपुरम, शहीद स्मारक उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों के लोग ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ता शरद मेहरोत्रा, आशीष कुमार बाजपेयी, पंकज कुमार ने बताया कि हर घंटे ट्रिपिंग होती रहती है। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन महज 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। विद्युत उपकेंद्र कठगर, अटौरा, सूची उपकेंद्र से निकले फीडरों की लंबाई अधिक होने के कारण अक्सर लाइनों में फॉल्ट बना रहता है। इस वजह से अक्सर बिजली गुल रहती है। किसान रामप्रकाश, शिवदुलारे, आशाराम, मंशाराम ने बताया कि नहराें में पानी नहीं आ रहा है। धान की नर्सरी डालनी है, लेकिन बिजली नहीं आने से नर्सरी डालने का समय निकला जा रहा है। वहीं उड़द, मंग और हरे चारे की फसल पानी के अभाव में सूख रही है।

खर्च के बावजूद नहीं बदले हालात
उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले, इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन हालात जस के तस हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तार बदलवाने, उपकेंद्रों ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग समेत अन्य कार्य कराने के लिए 31 करोड़ खर्च किए गए। इसी तरह रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना के तहत 147 करोड़ रुपये से जर्जर तार, खंभे बदलने का काम कराया गया। इसके बावजूद बिजली के हालात बद से बदतर हैं।


भरपूर बिजली मिले, इसके हो रहे प्रयास
गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं हो रही है। लाइनों में आने वाले फॉल्ट को समय से ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को भरपूर बिजली मिल सके।
-नेकी राम वर्मा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed