फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Delayed holiday orders, kids screaming

देर से मिला आदेश तो भीगते हुए घर लौटे बच्चे

Fri, 12 Jul 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delayed holiday orders, kids screaming
रायबरेली। प्रदेश में भारी बरसात के आसार होने के बाद कई जिलों में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए, लेकिन रायबरेली और अमेठी जिलों में ऐन वक्त पर सुबह 7 बजे छुट्टी की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कराई गई। इससे सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को समय से सूचना नहीं मिल पाई और वे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। जलभराव से होकर जैसे-तैसे स्कूल पहुंचे तो वहां भी लबालब पानी भरा नजर आया। अध्यापक भी कहीं आए तो कहीं नहीं आए।
विज्ञापन

सूचना जारी होते ही अध्यापक घरों में बैठे रहे, लेकिन बच्चों को स्कूल के गेट से लौटना पड़ा। बाद में स्पष्ट किया गया कि बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, लेकिन अध्यापकों को स्कूल पहुंचना है। बुधवार को पूरी रात और फिर गुरुवार को सुबह हुई बारिश के चलते रास्ते ही नहीं, बल्कि स्कूल परिसर भी पानी से लबालब रहे। ऐसे में नौनिहालों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा, फिर छुट्टी होने के कारण घर लौटना पड़ा। इस बारे में बीएसए पीएन सिंह का कहना है कि मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया।
विज्ञापन

परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लबालब पानी भरा हुआ है। ऐन वक्त पर बच्चों की तो छुट्टी कर दी गई, लेकिन शिक्षकों को स्कूल पहुंचने का आदेश दिया गया। लेकिन बच्चे तो भीगते हुए स्कूल पहुंच गए और गुरुजन घरों में आराम फरमाते रहे। प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में 11 बजे तक शिक्षक नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज शिक्षामित्र अनीता विद्यालय पहुंची और छात्रों को छुट्टी की सूचना दी। यहां तैनात इंचार्ज हेडमास्टर रंजन कुमार एवं सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार का पता नहीं था। शिक्षामित्र ने बताया कि पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय परिसर तालाब बन गया है। खंड शिक्षा अधिकारी हौशिला प्रसाद ने बताया कि बच्चों की छुट्टी हुई है, पर शिक्षकों को विद्यालय में ही रहने का आदेश दिया गया था। अगर कोई शिक्षक नहीं आया है तो कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने भी गुरुवार को सुबह स्कूल बंद रखने की सूचना जारी की, जबकि आदेश दोपहर में जारी किया गया। इस वजह से काफी स्कूलों में बच्चे भीगते हुए पहुंच गए थे तो कई स्कूलों में पानी भरा होने के कारण ताला लटकता रहा। बीएसए ने लिखित रूप से जारी आदेश में 13 जुलाई तक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसलिए अमेठी जिले में अब 15 जुलाई को स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed